फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोवंश की मौत पर भड़के विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता

गोवंश की मौत पर भड़के विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता

Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गोवंश की मौत पर भड़के विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता
बड़ौत (बागपत)। सीओ आफिस के पीछे कुम्हारन गढ़ी में बनाई गई अस्थाई गोशाला में बुधवार की रात में दो गोवंश की मौत पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन दिए और गोशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

खेतों मेें फसलों को नुकसान की शिकायत पर शासन ने नगरपालिका परिषद को अस्थायी गोशाला बनाने के निर्देश दिए थे। नगरपालिका में सीओ आफिस के पीछे कुम्हारन गढ़ी गोशाला बनाई, लेकिन वहां गर्मी से बचने, पानी व चारे की व्यवस्था न होने पर नौ-दस गोवंश पशुओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को लोगों ने इस स्थायी गोशाला पर पहुंचकर हंगामा किया था। देर रात्रि फिर दो गोवंश की मौत होने पर रालोद, सपा, हिंदू जागरण मंच व आर्य समाज के लोगों ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और एसडीओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी में बेसहारा गोवंश पशुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें पानी व चारा भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नगरपालिका परिषद के ईओ डॉ. शुभनाथ प्रसाद को तहसील बुलाया और व्यवस्था न करने पर नाराजगी जताई। इस पर उन्होंने कहा कि वे इसकी व्यवस्था करेंगे। ज्ञापन देने वालों में गौरव तोमर, अमित तोमर, रोहित चौहान, कमल, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील जैन, नगर अध्यक्ष सपा ललित जैन, अभिलाष, अमरदीप, डॉ. ओमवीर सिंह, विक्रम सिंह, ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, रहीसुद्दीन, विनोद कुमार, शोराज उफ गुड्डा सभासद शामिल रहे। वहीं इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री ने ज्ञापन दिया। इसमें अंकित बड़ल़ी, नितिन जैन, जयकुमार तोमर, सुनील मान, सौभीर सिंह, हरेंद्र, पवन, दिलावर सिह मौजूद रहे।
विज्ञापन


धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया
बड़ौत। नगरपालिका के ईओ डॉ. शुुभ नाथ प्रसाद ने एसडीएम के निर्देश पर अस्थायी गोशाला में टेंट के पर्दे लगाकर धूप से बचने के लिए बेसहारा गोवंश के लिए व्यवस्था की और पानी व चारे की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर निदेशक पशुपालन ने गोशाला का मुआयना किया
बड़ौत। सीओ कार्यालय के पीछे बुधवार की देर रात्रि कुम्हार गढ़ी गोशाला की समस्या लखनऊ तक उठी, क्योंकि पिछले दो दिन से यहां पर आठ-दस गोवंश मौत हो चुकी है, इस सूचना पर अपर निदेशक पशु पालन ऋषि पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार व बड़ौत पशु चिकित्साधिकारी खुशीराम गोशाला में पहुंचे और उन्होंने गोवंश व्यवस्था की जानकारी ली, अब वे अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे।



आर्य समाज करेगी व्यवस्था
बड़ौत। आर्य समाज बड़ौत डॉ. ओमवीर सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि आर्य समाज की बैठक मेें निर्णय लिया गया कि यदि 24 घंटे के अंदर गोवंश के पशुओं की प्रशासन पानी व अन्य व्यवस्था नहीं करता तो आर्य समाज बड़ौत चारे व पानी की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed