फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

दोघट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
दोघट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
दोघट में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
विज्ञापन

बागपत। इदरीशपुर दोघट मार्ग पर राहगीरों से लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दोघट भगवानपर नागल मार्ग पर घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी हमले में कई फायर किए। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। थानाध्यक्ष की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। दो घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इदरीशपुर गांव निवासी धर्मवीर सिंह पुशर बस स्टैंड से पैदल घर लौट रहा था। जब वह इदरीशपुर दोघट मार्ग पर पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उससे तमंचों के बल पर घेर लिया और मोबाइल, सोने की अंगूठी ओर पर्स लूट लिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश खेतों के रास्ते होकर भाग निकले। इसी दौरान बागवानपुर नांगल धोगत मार्ग पर थानाध्यक्ष अजय शर्मा पुलिस चेकिंग कर रहे थे। इस बीच, खेत से निकले तीनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। थानाध्यक्ष के बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके एक साथी को थाने ले गई। एसओ ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाशों में दीपक पुत्र सोमपाल और दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी बावली हैं। जबकि संजीव पुत्र कल्लू भी इसी गांव का रहने वाला है। पुलिस बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed