फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिजनों को कमरे में बंद कर मकान में चोरी की

परिजनों को कमरे में बंद कर मकान में चोरी की

Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
परिजनों को कमरे में बंद कर मकान में चोरी  की
खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर में प्रेम परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे मकान के गेट खुले थे। तभी मकान में दो युवक घुसे। उन्होंने मकान मालिक प्रेम को डरा धमका कर हाथ पैर बांध दिए और अन्य परिजनों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी सेफ से कुछ नगदी व अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए। उनके जाने के बाद मकान मालिक ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने उसके हाथ पैर खोले और अन्य परिजनों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद पीड़ित मकान मालिक ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से पूछताछ की। मेकान मालिक प्रेम ने बताया कि दो युवक घर में घुसे और सभी को कमरे में बंद कर कर हजारों रुपये कीमत का सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed