फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा नेता की कार चोरी

भाजपा नेता की कार चोरी

Wed, 23 Jan 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार चोरी
बागपत। शहर के बड़ौत रोड निवासी भाजपा नेता महेश आर्य की घर के पास से सोमवार की रात चोर आई-10 कार चोरी कर ले गए। सूचना पर रात्रि में पुलिस पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चोरी का खुलासा न होने पर धरने की चेतावनी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रविवार को किराना व्यापारी संदीप गोयल की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है, जबकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करती। चोर सड़कों पर घूम रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र खुलासा नहीं किया गया तो एसपी दफ्तर पर धरना देंगे। इस मौके पर आशु गोयल, मनीष गोयल, प्रवीन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चोर गिरफ्तार, सामान बरामद
दोघट/दाहा (बागपत)। पुलिस ने दुकानों व मकानों में चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि आदमपुर बस स्टैंड पर दो सप्ताह पहले रेडीमेंट, परचून व मोबाइल शॉप की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने चोर जादू उर्फ करण पुत्र निर्मल निवासी पुसार को आदमपुर स्टैंड से गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर कपड़े व अन्य चोरी का सामान बरामद किया। पकड़े गए युवक के पास से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed