{"_id":"5bc63c92bdec2269c04366e4","slug":"171539718290-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में छात्रा से गैंगरेप पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में छात्रा से गैंगरेप पर फूटा गुस्सा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में भर्ती जीएनएम नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पहुंचकर हंगामा किया। घटना के विरोध में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा से सामूहिक दुष्कम की घटना ने निंदनीय है। महिलाएं कहीं पर भी सुरक्षित नहीं रह गई। जिले में महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की गई घटना माफी के लायक नहीं है। दोनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। ताकि कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी इस तरह की घटना न कर सके। जिला अस्पताल के हालात ठीक नहीं है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक मनमानी करते है। मरीज विरोध करते है तो उनके खिलाफ झूठे मुकदमा दर्ज करा दिए जाते है। इसके बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से भी मुलाकात कर मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। इस मौके पर हरेंद्र, मुकेश, कपिल, श्योवीर, पुनीत, अनिल आदि उपस्थित रहे।