{"_id":"5bbbb172867a55284c644912","slug":"171539027314-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़सैनी में चाचा-भतीजे पर हमला, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़सैनी में चाचा-भतीजे पर हमला, तनाव
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बालैनी थाना क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव में पड़ोसी द्वारा घर में सांप छोड़ने का विरोध करने पर छह लोगों ने चाचा और भतीजे को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने बालैनी थाने में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
बुढ़सैनी गांव निवासी दिलशाद पुत्र हफीज ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी सुनील ने उनके घर में सांप छोड़ दिया। इससे परिवार भयभीत हो गया। घर में सांप छोड़ने का विरोध करने पर पड़ोसी से कहासुनी हो गई। रात्रि में पड़ोसी छह लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला। लाठी-डंडों से हमला कर दिलशाद और उसके चाचा इकबाल को घायल किया। चेहरे पर गहरी चोट लगने के बाद दिलशाद की एक आंख की रोशनी चली गई। घायलों ने थाने में आरोपी संजय, सुमित, सुनील, अमित, मोनू व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में बालैनी थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।