फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three killed, including a woman, and three injured in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Aug 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three killed, including a woman, and three injured in road accidents
अनीता (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। जिले और आसपास के क्षेत्रों में सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कटका क्षेत्र के वीवीपुर निवासी रामदौर की पत्नी अनीता (55) भाई को राखी बांधने के लिए बेटे भोलू के साथ बाइक से आजमगढ़ के महराजगंज जा रही थीं। 28 अगस्त को अतरौलिया-बूढ़नपुर मार्ग पर अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। अनीता बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अतरौलिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अनीता की बेटी रेशमा का विवाह हो चुका है, जबकि गुड़िया, नीलम और पुष्पा बेटियां तथा बेटा भोलू है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
सुल्तानपुर के हसनपुर टैनी निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह (70) शनिवार को अपनी ससुराल जलालपुर तहसील क्षेत्र के कन्नूपुर गांव आए थे। लौटते समय सुल्तानपुर के अखंडनगर में पाॅवर हाउस के पास दोपहर करीब 12 बजे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण नरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अखंडनगर ले गए, जहां से महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। नरेंद्र की बड़ी बेटी प्रियंका का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा सौरभ दिल्ली में नौकरी करता है और छोटा बेटा विपिन घर पर रहता है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मंजू देवी बेसुध हो गईं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे में नरेंद्र की मौत हुई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार से टकराई बोलेरो, युवक की मौत, तीन घायल
फोटो-19
जनपद सुल्तानपुर के अखंडनगर क्षेत्र के नरवाही निवासी सचिन यादव (23) शनिवार रात अपनी बोलेरो से अखंडनगर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे अखंडनगर थाने के सामने अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर दीवार से जा टकराई। हादसे में सचिन के साथ घंटीलाल, अंकित और ममता घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे सचिन यादव की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। बेटे की मौत से पिता दयानाथ यादव और मां चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके एक भाई सूरज की भी दो वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सचिन के दो भाई दीपक व हरिकेश और बहनें राधना व रागिनी हैं। घटना से गांव में मातम पसरा है।

अनीता (फाइल फोटो)

अनीता (फाइल फोटो)

अनीता (फाइल फोटो)

अनीता (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed