फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया

जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया

Wed, 08 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया
जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया
विज्ञापन

बागपत। तेड़ा गांव में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने झूठा केस दर्ज करने और निर्दोष युवक को कई दिन से हिरासत में लेने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि सही कार्रवाई न हुई तो परिवार गांव छोड़ने को मजबूर होगा।

तेड़ा गांव निवासी मिंटू ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो अगस्त की सुबह चार बजे पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया था। इसमें उसकी मां कमला, भाई राजकुमार, बहन प्रीति समेत कई लोग घायल हो गए थे। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी ने भाई व परिवार वालों के खिलाफ थाने मेें झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। भाई को पुलिस ने कई दिन हिरासत में रखा हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी जयप्रकाश ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed