फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा

फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा

Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले को जेल भेजा
बड़ौत (बागपत)। हिंदू धर्म, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ फेस बुक अकाउंट पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय मेें पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

18 जुलाई को फेस बुक अकाउंट पर हिंदू धर्म, पीएम और सीएम पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया । हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बिनौली थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पप्पन राणा, बजरंग दल के जिला संयोजक अमित तितरौदा, विपिन बिजवाड़ा आदि ने बिनौली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

उनके अनुसार फेस बुक प्लेटफार्म पर शोएब खान और समीर खान के नाम से चल रहे अकाउंट पर हिंदू देवी और देवताओं, देश के पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम आदित्य नाथ योगी पर अमर्यादित टिप्पणी की पोस्ट डाली जा रही है, इससे हिंदुओं एवं देश के नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी शोएब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed