फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निरपुड़ा में अपहरण के बाद मासूम की हत्या

निरपुड़ा में अपहरण के बाद मासूम की हत्या

Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
निरपुड़ा में अपहरण के बाद मासूम की हत्या
दो दिन से लापता थी ढाई साल की बच्ची
विज्ञापन

गांव के तालाब में तैरता मिला बच्ची का शव
फोटो संख्या- 1 की सीरीज
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में अपहरण के बाद ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। दो दिन बाद बच्ची का शव तालाब में तैरता मिला। सूचना मिलते ही एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने दोघट थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
निरपुड़ा गांव निवासी सरफराज की ढाई साल की बेटी नबिया 25 अप्रैल को खेलते समय घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 26 अप्रैल को परिजनों ने अपहरण की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी । पुलिस ने देर रात अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह बच्ची के घर से 500 मीटर दूर स्थित तालाब में बच्ची का शव तैरता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लापता बच्ची का शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची का शव तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता सरफराज ने बताया कि बेटी की हत्या कर शव तालाब में फेंका गया है। उन्होंने दोघट पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को जब ग्रामीण दोघट थाने में बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट लिखाने गए थे तो पुलिस ने उन्हें कई घंटे तक बैठाए रखा। पुलिस यदि तुरंत कार्रवाई कर बच्ची की तलाश करती तो उसे सकुशल बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुनेश देवी के बेटे निश्चय राणा ने घटना के खुलासे की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि बच्ची का शव तालाब में मिला है। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तंत्र क्रिया में तो नहीं की गई हत्या
दोघट (बागपत)। ग्रामीण मासूम बच्ची नबिया की तंत्र क्रिया में हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची को किसी तांत्रिक ने घर के बाहर से अगवा कराकर हत्या कर दी। पूरे गांव में तंत्र क्रिया में हत्या होने की चर्चा चल रही है।

परिवार में मचा कोहराम
दोघट (बागपत)। नबिया का शव मिलते ही परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। मां साजिदा बेटी की मौत पर बिलख-बिलख कर रो रही है और कह रही है कि मासूम बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी हत्या कर दी गई। परिवार की अन्य महिलाएं उसे ढांढस बंधाने में जुटी हुई रही।

क्या दो दिन पहले ही कर दी थी हत्या
दोघट (बागपत)। मृतक बच्ची नबिया का शव देख कर ऐसा लगा रहा था कि 25 अप्रैल को ही उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया होगा, क्योंकि शव पानी में पूरी तरह फूला हुआ था।

बच्ची की हत्या पर दुख प्रकट किया
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में श्रद्धांजलि सभा करके बच्ची की मौत पर दुख व्यक्त किया गया और एसपी से हत्या आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई। इसमें छात्र नेता प्रियव्रत राणा, संजीव राणा, मास्टर कुलदीप आर्य, वीरेंद्र, मोनू, देवेंद्र उपाध्याय, अंकुर, दीपक भूरा, अखिलेश आदि शामिल रहे।


कुछ अनसुलझे सवाल:
* मासूम बच्ची की हत्या क्यों की गई
* घर के बाहर से कौन उठाकर ले गया
* वारदात में किसी परिचित का हाथ तो नहीं

मासूमों से क्या दुश्मनी

केस-1
मुकारी गांव के मासूम राजा की भी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गांव के ही आरोपी को तीन दिन बाद पुलिस ने पकड़ा। प्रकरण को लेकर अभी भी गांव में तनाव है।

केस-2
भड़ल गांव के आर्यन को कांवड़ सेवा शिविर से उठा लिया गया। इसके कई दिन बाद उसकी लाश बरामद हुई। लेकिन हत्या का राज अभी भी अनसुलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed