फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेत के खदानों में ही खड़े मिले ओवरलोड ट्रक

रेत के खदानों में ही खड़े मिले ओवरलोड ट्रक

Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
रेत के खदानों में ही खड़े मिले ओवरलोड ट्रक
बागपत। रेत खनन में अनियमितताओं की शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने तीनों खदानों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। सुभानपुर में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले और छह ओवरलोड ट्रक खड़े थे, इनका चालान कर दिया । गौरीपुर में तीन ओवर लोड ट्रक मिले। डीएम ने कहा कि गड़बड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, एआरटीओ प्रशासन आरपी मिश्रा, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा और खेकड़ा कोतवाली प्रभारी एसपी सिंह ने सुभानपुर में रेत की खदान पर छापा मारा। एसडीएम ने बताया कि खनन के दौरान सीसीटीवी चलता रहना चाहिए, लेकिन यहां बंद मिला हैं। इसके अलावा छह ओवरलोड ट्रक मिले, इनका चालान कर दिया। चेतावनी दी गई कि नियमों का तोड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर अजय उपाध्याय, सीओ बागपत दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गौरीपुर स्थित खनन प्वाइंट पर छापा मारा। यहां भी तीन ट्रक ओवरलोड मिले और एक ट्रक चालक के पास पर्याप्त प्रमाणपत्र नहीं मिले, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि नियमों की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी। जहां नियम विरुद्ध खनन किया जा रहा है, वहां सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री के सामने उठ चुका मुद्दा
बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने पिछले माह रेत खनन में अनियमितता का मामला उठ चुका है। बृहस्पतिवार को बघेल फिर से जिले के दौरे पर हैं। उनके दौरे से पहले प्रशासन ने अभियान चलाया।



किसानों के लिए मुसीबत बना रेत, डीएम ने देखी हकीकत
बागपत। यमुना खादर में रेत के कारण किसान अपने खेतों में फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। सिसाना गांव के किसान महेश ने डीएम से इसकी शिकायत की थी। बताया कि उनकी जमीन यमुना खादर में है। जिसमें रेत होने के कारण फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे है। किसान ने डीएम से मांग की है कि उसके खेत से बालू को उठाने की अनुमति दी जाए। जमीन से रेत निकाल जाने से फसल की बुआई कर सकेंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, तहसीलदार राज बहादुर सिंह और राजस्व टीम के साथ यमुना खादर में पहुंचे। उन्होंने किसानों की निजी जमीन के बारे में पूछताछ की। किस तरह की फसलों की बुआई होती है इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed