फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घुड़चढ़ी में डीजे बंद कराने पर हंगामा

घुड़चढ़ी में डीजे बंद कराने पर हंगामा

Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
घुड़चढ़ी में डीजे बंद कराने पर हंगामा
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में शुक्रवार की रात में घुड़चढ़ी में शराब के नशे में धुत तीन-चार युवकों ने डीजे बंद करा दिया। इसे लेकर हंगामा हो गया। शराबी युवकों ने लोगों के साथ मारपीट की। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में हिम्मतपुर सूजती गांव में एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। डीजे पर रिश्तेदार और परिजन डांस कर रहे थे। इसी दौरान शराब पीकर गांव के ही तीन-चार युवक घुड़चढ़ी में पहुंचे और जबरन डीजे बंद कराने लगे। विरोध करने पर डीजे पर डांस कर लोगों के साथ मारपीट की। इसको लेकर हंगामा हो गया। बाद में कुछ गणमान्य लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed