फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच शुरू

नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच शुरू

Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच शुरू
बागपत।
विज्ञापन

डौला गांव में तीन दिन पहले कूड़े के ढेर में पड़े मिले नवजात बच्चे की मौत के बाद सिंघावली अहीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, पिलाना सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जांच कराई जा रही है।

डौला गांव में दिन पूर्व कूडे़ के ढेर में नवजात बच्चा पड़ा मिला था। उसकी सांसे चलने के कारण ग्रामीणों ने उसे उठाकर पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से बच्चे को एसएनसीयू सेंटर जिला अस्पताल में भर्ती कराया । सोमवार को अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में जिला अस्पताल से सिंघावली अहीर थाने पर मीमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed