फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट माहौल बिगाडने की कोशिश

दोघट माहौल बिगाडने की कोशिश

Sat, 31 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
दोघट माहौल बिगाडने की कोशिश
दोघट में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में एक धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक वस्तु रखने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। इसे लेकर पंचायत हुई। पंचायत में दोघट थानाध्यक्ष द्वारा दिए गए आश्वासन पर लोग शांत हुए।
शुक्रवार सुबह कस्बे में स्थित एक धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक वस्तु डालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसे लेकर काफी देर तक तनाव रहा।
विज्ञापन

बाद में इस मामले पर कस्बावासियों की पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कस्बे में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिसने भी इस तरह की हरकत की है। उसे किसी भी कीमत पर नहीं बक्शा जाएगा। एक साल पूर्व भी इसी धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े फेंके गए थे। फिर से किसी ने घटिया हरकत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस बल के साथ पंचायत स्थल पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि धार्मिक स्थल पर पुलिस निगरानी रखेगी। धार्मिक स्थल पर जाली लगवाई जाएगी। इस आश्वासन पर लोग शांत हुए। कस्बावासियों ने चेतावनी दी कि यदि फिर से इस तरह की घटना हुई तो वे चुप नहीं बैठेंगे। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थल पर गुब्बारे जैसे वस्तु फेंकी गई थी। पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने उसे वहां से हटा दिया। किसी भी हाल में कस्बे का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed