फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर रोडवेज बस पर पथराव, चालक गंभीर

हाईवे पर रोडवेज बस पर पथराव, चालक गंभीर

Fri, 26 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर रोडवेज बस पर पथराव, चालक गंभीर
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेकड़ा के पास युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से चालक बेहोश हो गया। उसकी नाक की हड्डी टूट गई। साथ ही बड़ा हादसा होने से टल गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग घायल चालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया। बस न रोकने पर युवकों ने पथराव किया था।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से रोडवेज बस बृहस्पतिवार शाम बागपत की तरफ जा रही थी। खेकड़ा के पास रोड पर खड़े युवकों ने चालक को बस रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने बस नहीं रोकी। इसी बात पर युवकों ने बस पर पथराव कर दिया। एक पत्थर चालक विकास की नाक पर लग गया। इससे वह बेहोशी की हालत में हो गया। उसने किसी तरह बस को कंट्रोल किया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। बेहोशी की हालत में चालक को अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी नाक की हड्डी टूटना बताते हुए हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उधर, खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed