{"_id":"5a6640b14f1c1b7e268b5d3c","slug":"171516650673-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के भाई से नौकरी के नाम पर ठगी करने पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के भाई से नौकरी के नाम पर ठगी करने पर मुकदमा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सेना में भर्ती कराने के नाम पर अधिवक्ता के भाई से 5.85 लाख रुपये की ठगी की । उसको फर्जी नियुक्त पत्र दे दिया। जॉब न लगने पर रुपये का तगादा करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की तहरीर पर एसपी के निर्देश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
एडवोकेट अमित चौधरी बामनौली गांव के रहने वाले हैं। उनके द्वारा एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनके भाई सुमित कुमार को गांव के ही तीन लोगों ने सेना में भर्ती कराने का झांसा दिया। उससे नौकरी लगवाने के नाम पर दो किश्तों में 5.85 लाख रुपये ले दिए। आरोपियों ने सुमित को नियुक्त पत्र भी दे दिया । आरोपियों द्वारा बताए पते पर सुमित आगरा मेें 25 दिसंबर 2017 को ज्वाइनिंग करने के लिए गया। वहां पर जाकर पता चला नियुक्त पत्र फर्जी है। पता चलने पर इस संबंध में आरोपियों ने बात की और उनसे रुपये का तगादा किया । आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारने की धमकी दी। एसपी के निर्देश पर पीड़ित अमित की तहरीर पर दोघट थाने में आरोपी संदीप, बिट्टू और बिल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उधर, दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।