{"_id":"59c2c92b4f1c1b28688b5a1b","slug":"171505937707-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की करंट लगने से मौत
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भगवानपुर नांगल गांव में नलकूप पर स्नान कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। इससेे परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक किसान लालू (45) पुत्र सीता भगवानपुर नांगल गांव का रहने वाला था। बुधवार की सुबह वह खेत में काम करने गया। खेत में काम करने के बाद वह अपने नलकूप पर स्नान करने लगा। इसी दौरान नलकूप में करंट उतर गया और लालू की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन नलकूप पर पहुंचे और शव को घर लेकर आए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव शोक में डूब गया। लोगों ने पहुंचकर परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की।
ग्रामीण चार दिन से लापता
दोघट। भड़ल गांव निवासी बाबू राम पुत्र मांगेराम 16 सितंबर से लापता है। परिजनों ने बताया वह घर से गांव में घूमने के लिए गया था, उसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।