{"_id":"59bc3b104f1c1b99688b4ce9","slug":"171505508112-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरूरपुर के तीन छात्र निकले बाइक चोर 16-49-57","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरूरपुर के तीन छात्र निकले बाइक चोर 16-49-57
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर के तीन छात्र निकले बाइक चोर
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी बाइक चोरी करते है। उनके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई हैं।
पुलिस टीम सरूरपुर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन लड़कों को पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान आरोपी अपनी गाड़ी के कागज नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने पर बताया कि बाइक को मुजफ्फरनगर से लेकर आए हैं। आरोपी कक्षा 11 व 12 वीं के छात्र है। पुलिस उनको कोतवाली ले आई। सरूरपुर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह का कहना है कि तीनों युवक बाइक चोरी करते हैं। आठ दिन पूर्व गुफा-बाबा मंदिर से फैजपुर-निनाना गांव के युवक नीरज की बाइक चोरी हुई थी। यह बाइक भी आरोपियों की निशानेदही से बरामद हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।