{"_id":"595401ad4f1c1b2b028b465d","slug":"171498677677-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को शराब में नशीली गोली दे जेब से हजारों रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को शराब में नशीली गोली दे जेब से हजारों रुपये उड़ाए
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली गोली देकर नगदी उड़ाई
बागपत। हरचंदपुर गांव में युवक को उसके दोस्तों ने शराब में नशीली गोली देकर 29 हजार रुपये जेब से निकाल लिए। पता चलने पर रुपये मांगे तो उसके साथ गाली-गलोज कर मारपीट की। उसने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है।
हरचंदपुर गांव के युवक कर्मसिंह ने बताया कि वह 21 जून को अपने घर पर बैठा हुआ था, तभी गांव के ही उसके दो दोस्त घर पर आए। आरोपियों ने उसको शराब में नीद की गोली डालकर दे दी। वह बेहोश हो गया। आरोपी उसकी जेब से 29 हजार रुपये निकालकर ले गए। उसे दूसरे दिन होश आया तो इसका पता चला। एक आरोपी ने रुपये निकालना स्वीकार किया। उसके पास इसकी रिकार्डिंग भी है। 26 जून को रुपये मांगे तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रुपये बरामदगी की मांग की है।