फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   .32 बोर के तमंचे से मारी गई थी विक्रम को गोली

.32 बोर के तमंचे से मारी गई थी विक्रम को गोली

Sun, 05 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
.32 बोर के तमंचे से मारी गई थी विक्रम को गोली
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड स्थित हैवल्स शोरूम में विक्रम की जिस गोली से मौत हुई, वह 32 बोर की पाई गई है। पुलिस जहां शोरूम मालिक द्वारा लूट की दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर काम कर रही है, वहीं विक्रम के परिजनों द्वारा हत्या के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट की भी जांच में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस को ठोस प्रमाण हाथ नहीं लगे है। कुछ लोग हिरासत में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बावली रोड़ स्थित शोरूम के सेल्समैन विक्रम सिंह निवासी पट्टी मीरापुर बड़ौत की गत मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शोरूम मालिक ने लूट व हत्या का मामला दर्ज कराया था जबकि विक्रम के बड़े भाई सतबीर ने शोरूम मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जो गोली विक्रम को लगी है वह 32 बोर का खोखा बरामद हुआ है। अभी पुलिस लूट व हत्या तथा विक्रम के परिजनों द्वारा शोरूम मालिक पर लगाए गए हत्या के आरोप दोनों ही बिंदुओं पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed