फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच का शांति भंग में चालान किया

पांच का शांति भंग में चालान किया

Tue, 08 Jan 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
पांच का शांति भंग में चालान किया
बागपत। सूजरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के संदीप पुत्र ओम सिंह, जयवीर सिंह व दूसरे पक्ष के रवि पुत्र मदन, पवन, सोनू पुत्र मोहन लाल का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसपी दफ्तर के पास से स्कार्पियों चोरी
बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना के नेतृत्व में एसपी शैलेश कुमार पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि एसपी ऑफिस से एक सौ मीटर दूर खड़ी मानवाधिकार संगठन के मंडल महासचिव विकास जैन की स्कार्पियो गाड़ी चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने गाड़ी बरामदगी की मांग की। धीरज उज्ज्वल, ओमवीर सिंह ढाका, अमित जैन, संदीप चौधरी, उस्मान मुखिया, वीरेंद्र तेजान, सुधीर शर्मा, भूरा खां, दीन मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पांच नलकूपों में चोरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा के जंगल में रविवार की रात में चोरों ने पांच किसानों के नलकूपों को निशाना बनाया। किसान पप्पू, अरविंद, भूल्लन, पलटू, पाले आदि के नलकूपों से चोर विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। किसानों ने चौकी पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed