फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घटना वाले दिन नैथला के जंगल में मिली प्रेमी की लोकेशन

घटना वाले दिन नैथला के जंगल में मिली प्रेमी की लोकेशन

Tue, 27 Nov 2018 01:27 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
घटना वाले दिन नैथला के जंगल में मिली प्रेमी की लोकेशन
बागपत।
विज्ञापन

निवाड़ा की आसमीन हत्याकांड में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सर्विलांस की मदद से प्रेमी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के दिन प्रेमी की लोकेशन नैथला के जंगल में मिली है। पुलिस ने उसकी तलाश में हरियाणा में दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

नैथला गांव के जंगल में 22 नवंबर को कृष्ण सिंह के खेत में युवती का शव मिला । शव के पास से बरामद हुए मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान आसमीन पुत्री बलजीत निवासी निवाड़ा के रूप में की। पिता ने मृतक युवती के प्रेमी अजय निवासी गांव मथलौड़ा हरियाणा के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने प्रेमी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की तो घटना वाले दिन प्रेमी की लोकेश नैथला के जंगल में मिली। इससे साफ हो गया है कि युवती से प्रेमी मिलने आया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि प्रेमी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। घटना वाले दिन प्रेमी की लोकेशन नैथला के जंगल में मिली है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed