{"_id":"5bbfa7e5bdec224fdd39dc86","slug":"161539287013-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्र को युवक बहला-फुसला कर ले गया और जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा वाल्मीकि मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। बुधवार की रात में गांव का ही युवक कपिल छात्रा को बहला-फुसला कर घर से ले गया। जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। रात में परिजन छात्रा की तलाश करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह छात्रा वाल्मीकि मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिली। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। छात्रा के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।