{"_id":"5b80618742c792464d1bb39d","slug":"161535140231-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों आरोपी पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों आरोपी पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर गए जेल
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुरा गांव के सजायाफ्ता पप्पू हत्याकांड के दोनों आरोपी पुलिस के दबाव के चलते हत्या के प्रयास के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए हैं। पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा में 20 अगस्त की शाम चार बजे पप्पू (30) पुत्र ताराचंद निवासी पुरा हाल बड़ौत की उस समय गोली मारकर हत्या की, जब वह श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर बाइक पर बड़ौत लौट रहा था। इस मामले में मृतक के भाई सत्यवीर निवासी आजाद नगर बड़ौत ने दीपक और भीम निवासी पुरा के खिलाफ बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक पप्पू को गांव के रिटायर्ड एएसआई ऋषिपाल की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। अब वह जेल से पैरोल पर बाहर आया हुआ था। आरोपी दीपक मृतक रिटायर्ड एएसआई ऋषिपाल का भतीजा है। ताऊ ऋषिपाल की हत्या के कारण ही उसने पप्पू की हत्या की । पप्पू हत्याकांड में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनके ठिकानों पर दबिशें दे रही थी, लेकिन वे हाथ नहीं लग रहे थे। शुक्रवार को दोनों आरोपी दीपक और भीम हत्या के प्रयास के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को पीसीआर पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी। पुलिस के दबाव के चलते दोनों जमानत तुड़वाकर जेल चले गए हैं।