फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

छपरौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Sat, 19 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल
छपरौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल
विज्ञापन


छपरौली। छपरौली कस्बे में खेत में पानी घुसने पर दो पक्षों में सरिये और लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया। घायलों के उपचार को लेकर अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। चिकित्सक के साथ नोकझोंक भी हुई। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छपरौली कस्बा निवासी कृष्णपाल और उदयवीर के खेत आसपास हैं। बृहस्पतिवार को कृष्णपाल अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी समय नाली टूट कर उदयवीर के खेत में पानी घुस गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। घर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से सरिये और लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के कृष्णपाल, उसका बेटा श्योवीर, पत्नी राकेश, जसवीर एवं दूसरे पक्ष के उदयवीर, उसका बेटा संदीप, पत्नी गुड्डी निवासी पट्टी धंधान कस्बा छपरौली घायल हो गए। इस दौरान संदीप का दांत भी टूट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हुई, लेकिन लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कराया। शुक्रवार को गंभीर हालत में तीन को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर, अल्ट्रासाउंड कक्ष में छपरौली के कृष्णपाल पक्ष के घायलों का सीटी स्कैन न होने पर परिजनों ने पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में हंगामा किया। उनकी चिकित्सक से तीखी नोकझोंक हुई। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की मशीन नहीं है। इसके लिए मेरठ जाना पड़ेगा। पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने घायलों का मेडिकल ठीक प्रकार से नहीं किया है। उनसे मेडिकल के लिए अवैध वसूली का दबाव बनाया गया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरीश ने पूर्व चेयरमैन पर अभद्रता करने एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीएमएस से शिकायत की। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने बताया कि चिकित्सक को धमकी दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed