फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी दफ्तर पर भूखहड़ताल की चेतावनी

एसपी दफ्तर पर भूखहड़ताल की चेतावनी

Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी दफ्तर पर भूखहड़ताल की चेतावनी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में बच्ची नबिया की मौत के रहस्य से पुलिस पर्दा नहीं उठा पाई है। पुलिस कार्रवाई से नाराज बच्ची के परिजनों ने 16 मई से एसपी दफ्तर पर भूखहड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।

निरपुड़ा गांव से 25 अप्रैल को ढाई की साल की बच्ची नबिया घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गई थी। 26 अप्रैल को परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई । 27 अप्रैल को बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ । इस मामले में 20 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बच्ची के नाना हसीन कुरैशी निवासी बुढ़ाना ने बताया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। बच्ची की हत्या कर शव तालाब में फेंका । पुलिस ने 15 दिन तक एक युवक को हिरासत रखकर पूछताछ की। उसने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी, लेकिन पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 16 मई से बच्ची के परिजन व रिश्तेदार एसपी दफ्तर पर भूखहड़ताल शुरू करेंगे। इस संबंध में दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed