{"_id":"5ac27f3e4f1c1bcb618b50cf","slug":"161522695998-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पोस्टमार्टम हाउस पर बरवाला और डौलचा गांव के ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम में देरी का आरोप लगाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा वे रविवार की रात से यहां पर आए हुए है, लेकिन सोमवार की दोपहर एक बजे तक भी शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया।
रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव निवासी संजीव पुत्र आनंद की रविवार की रात में रमाला मिल के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । जबकि उसकी पत्नी कुसुम और छह माह का बच्चा घायल हुए थे। परिजन रात में ही मृतक संजीव का शव पोस्टमार्टम हाउस बागपत में लेकर पहुंचे, लेकिन सोमवार की दोपहर एक बजे तक भी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया। पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं डौलचा गांव के ग्रामीण भी मृतक छात्रा गुलफशां के परिजनों ने भी पोस्टमार्टम में देरी होने पर हंगामा किया। इस मौके पर मंगत, यासीन, अख्तर, अनवर, करमूद्दीन आदि शामिल रहे।