{"_id":"5abbf0ed4f1c1bd4298b46ad","slug":"161522266349-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
नगर की बिजरौल रोड पर मंगलवार की रात्रि में कैंटर चालक ने सड़क के किनारे खड़े विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर जान बचाई। विद्युत पोल के टूटने से इससे जुडे़ क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को पकड़कर थाने ले गई, उधर इस मामले में जेई ने कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
पकड़ा गया कैंटर चालक जुनैद पुत्र इस्तकार बड़ा मवाना मेरठ का रहने वाला है। वह मंगलवार की रात्रि में मुजफ्फरनगर से कैंटर में सरिया लादकर हरियाणा के भिवाड़ी जा रहा था। जब वह नगर की बिजरौल रोड पर पहुंचा तो उसे नींद आ गई और उसने सड़क किनारे विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर चालक को पकड़कर थाने ले गई। दूसरी तरफ विद्युत पोल टूटने से क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता आलोक ने इस संबंध में कोतवाली पर कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी।