{"_id":"5ab4035d4f1c1b71778b6f53","slug":"161521746781-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गायत्री देवी कॉलेज से उतर पुस्तिका ले भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गायत्री देवी कॉलेज से उतर पुस्तिका ले भागा
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गायत्री देवी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा की बीए फाइनल वर्ष चल रही है। परीक्षा केंद्र एक छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बड़ौत कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र मनोज हैं। वर्तमान समय में विवि से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षा चल रही है। छात्र मनोज इतिहास विषय की परीक्षा गायत्री देवी कॉलेज में देने पहुंचा, लेकिन वह कक्ष निरीक्षक को चकमा देकर उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। परीक्षा खत्म होने के बाद कक्ष निरीक्षक ने उत्तर पुस्तिका का मिलान किया तो एक उत्तर पुस्तिका कम निकाली। बाद में कक्ष निरीक्षक ने गहनता से जांच की तो पता छात्र मनोज की उत्तर पुस्तिका नहीं मिली है। कक्ष निरीक्षक ने छात्र के उत्तर पुस्तिका ले जाने की सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी। इस मामले में छानबीन की, लेकिन उत्तर पुस्तिका नहीं मिली। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने इस संबंध में कोतवाली में छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।