फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिवार को बंधक बनाकर चार भैंस लूटी

परिवार को बंधक बनाकर चार भैंस लूटी

Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
परिवार को बंधक बनाकर चार भैंस लूटी
परिवार को बंधक बनाकर भैंस लूटी
विज्ञापन

बागपत। सरूरपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात आधा दर्जन बदमाश हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर चार भैंस लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की। तीन भैंस जंगल में घूमती मिली, लेकिन एक भैंस को लेकर बदमाश फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।

सरूरपुर गांव निवासी महक सिंह पुत्र राम स्वरूप अपनी पत्नी राजो व बेटे कल्लू के साथ बृहस्पतिवार की रात घेर में सोया हुआ था। इसी दौरान 5-6 बदमाश वहां पहुंचे और तमंचों के बल पर परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों से यहां से चार भैंस लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आधा घंटे बाद परिवार किसी तरह बंधन मुक्त हुआ और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में बदमाशों की तलाश की। तीन भैंस जंगल में घूमती मिलीं। लेकिन बदमाश एक भैंस को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में महक सिंह ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed