{"_id":"5a68e2b14f1c1b805a8b5e77","slug":"161516823217-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव में साढ़े चार माह पहले घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी सुशील के घर में 28 अगस्त 2017 को गांव के ही कुछ लोगों ने घुसकर फरसे सहित अन्य धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इसमें सुशील व परिवार की एक महिला गंभीर घायल हो गई । आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस मामले में सुशील की पत्नी ओमवती की तहरीर पर आरोपी सतीश, विक्की, राजकुमार और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। आरोपी विक्की और सचिन ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आरोपी राज कुमार अभी फरार चल रहा है। उधर, कोतवाली पुलिस ने कहा आरोपियों ने पुलिस दबाव के चलते अदालत में आत्मसमर्पण किया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।