{"_id":"5a36b29c4f1c1b8e698c2632","slug":"161513534108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलाना बस स्टैंड पर तीन दुकानों से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिलाना बस स्टैंड पर तीन दुकानों से चोरी
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलाना/चांदीनगर (बागपत)।
पिलाना बस स्टैंड के समीप शनिवार की रात में चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया। दूसरी तरफ चमरावल निवासी इलियास की दुकान में चोरी की।
बस स्टैंड के पास गुड्डू की मोबाइल फोन की दुकान है। शनिवार की रात में दुकान का ताला तोड़कर चोर दो हजार रुपये की नगदी, 12 मोबाइल, इंवर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। वहीं पर स्थित अंकुर की मोबाइल की दुकान से भी चोर लैपटॉप, इंवर्टर और 16 मोबाइल चुराकर ले गए। चोरों ने मोमीन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर 13 हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान चुराया। रविवार सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। उधर, चादीनगर क्षेत्र में चमरावल के इलियास की गांव के चौराहे पर मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान चोरी किया। पीड़ित ने थाना चांदीनगर में तहरीर दी।