फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारियों का फूटा गुस्सा : जनपद का आज बाजार बंद

व्यापारियों का फूटा गुस्सा : जनपद का आज बाजार बंद

Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का फूटा गुस्सा : जनपद का आज बाजार बंद
बागपत। एक के बाद एक हो रही वारदात और पुलिस पर ढुलमुल रवैया से व्यापारी काफी आहत है। उन्होंने एकजुट होकर जनपद का बाजार सोमवार (आज) बंद करने का ऐलान किया। इसके लिए व्यापारी नेता सभी व्यापारियों से संपर्क कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस अफसर व्यापारियों से बाजार बंद न करने का आग्रह कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा पिछले तीन सप्ताह में तीन बड़ी वारदात हो चुकी है। 28 जुलाई की रात में एसपी दफ्तर के पास दीप मोबाइल शोरूम से करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया । आठ अगस्त को दोपहर के समय रटौल में लोहा कारोबारी सुनील गोयल को गोली मारकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी । 24 जुलाई को शाम के समय कस्बा अमीनगर सराय में बदमाशों ने सराफ विपुल जैन के शोरूम में डाका डाला। पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर वारदात पर भी रोक नहीं लगा पा रही है। कई बार अफसरों से मिला जा चुका है। अफसरों ने भी घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कस्बा अमीनगर सराय का बाजार तीन दिन से बंद है। पुलिस ने अभी तक डकैती का खुलासा नहीं किया। इसे देखकर सोमवार को बाजार बंद करने का निर्णय लिया । बागपत में व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा ने बैठक कर बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया। इस मौके पर व्यापारी सुरेंद्र, वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, पंकज कुमार जैन, विक्की चौधरी, लवी जैन, राकेश जैन, प्रेम गुलयानी, शाहदाब कुरैशी, हाजी मकसूद, भूरू मेंबर, सुनील खुराना आदि रहे।
विज्ञापन

कस्बा अमीनगर सराय में बैठक कर व्यापारियों ने बाजार बंद का समर्थन किया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी का बाजार बंद करने की व्यापारी नेता संजीव शर्मा ने जानकारी दी। दोघट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कस्बा का बाजार बंद रखा जाएगा। कोई भी दुकान नहीं खोलेगा और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद गुप्ता, संजय बेदी, राम निवास गुप्ता, पवन गुप्ता, अरविंद राठी, अवधेश गुप्ता, अमरीश जैन, शेर सिंह, पीयूष जैन, शब्बीर, अजय जैन, सुखानंद, दीपक सभासद, बंटी रूहेला, राज कुमार, राकेश, विशाल, श्रवण गुप्ता, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के अल्टीमेटम से टेंशन में अफसर
बागपत। व्यापारियों के अल्टीमेटम से पुलिस अफसर टेंशन में हैं। अफसर व्यापारी नेता से संपर्क करने में लगे हैं। ताकि जनपद का बाजार बंद न हो। उनको पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

प्रतिष्ठानों पर जाकर कर
रहे बाजार बंद का आह्वान
बागपत। व्यापारी नेता जनपद के बाजार बंद करने के लिए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed