{"_id":"598228f34f1c1b92218b4823","slug":"161501702387-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा चौकी के पास तमंचे के बल पर युवक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा चौकी के पास तमंचे के बल पर युवक से लूट
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित भगवान परशुराम मूर्ति के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर बाइक सवार युवक से दस हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने वारदात की पुलिस से शिकायत की।
फैजपुर-निनाना निवासी अनुज कुमार सोनीपत के बहालगढ़ के पास स्थित कंपनी में नौकरी करता है। अनुज मंगलवार की रात में दस बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह निवाड़ा-नैथला मार्ग पर स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति के पास पहुंचा, तभी तीन बदमाशों के उसको रोक लिया। उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे के बल पर दस हजार रुपये नगद, मोबाइल लूट लिए। बाद में बदमाश धमकी देेकर चले गए। पीड़ित ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बुधवार को उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की। एसपी डी. प्रदीप कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।