फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत कर्मचारियों का एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा

विद्युत कर्मचारियों का एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारियों का एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा
विद्युत कर्मचारियों का एक्सईएन दफ्तर में हंगामा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम के एसई को जान से मारने की धमकी के प्रकरण को लेकर शनिवार को कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया।
शनिवार को काफी संख्या मेें कर्मचारी सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा आए दिन सरकारी कार्य मेें बाहरी तत्वों द्वारा बाधा डाली जा रही है। यदि कोई कर्मचारी इसका विरोध करता है तो बाहरी तत्व बदसलूकी पर उतर जाते हैं। सुरेंद्र तोमर ने विद्युत निगम के एसई रामबीर सिंह को जान से मारने की धमकी की निंदा की और कहा यदि आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे बेखौफ हो जाएंगे। हंगामे की सूचना पर विद्युत मजदूर पंचायत के काफी संख्या में पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में पहुंचे और आंदोलन को समर्थन देकर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा लगातार पुलिस प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांग उठाई जा रही है। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा यदि मंगलवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी सड़कों पर उतर जाएंगे। इस दौरान जेई इंद्रपाल, सुनील, आरिफ, एसडीओ रितेश्वर बंधु, जेई अंकुर, पवन कुमार, विकास, आलोक, सतेंद्र पंवार, सुखदेव पंवार, संजीव तोमर, वेद पाल, जेई अरुण, जेई संदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed