{"_id":"5d166e998ebc3e3cb4766b48","slug":"156175117314-baghpat-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप पर तार जोड़े के विवाद में फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नलकूप पर तार जोड़े के विवाद में फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में ट्रांसफार्मर पर नलकूप का तार जोड़ने के विवाद में तेहरे और चचेरे भाइयों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग में चाचा के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि ताऊ के बेटे के सिर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। एएसपी, सीओ, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से दो तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिलवाड़ी गांव में शुक्रवार को शाम के समय कर्मवीर और छोटू पक्ष में ट्रांसफार्मर पर नलकूप का तार जोड़ने को लेकर खेत में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए। तमंचों से फायरिंग हुई। गोली लगने से कर्मवीर की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर घायल हैं। मृतक की कनपटी पर गोली लगी है और धारदार हथियार का निशान भी है। वहीं उसके तेहरे भाई छोटू पुत्र धर्मवीर के सिर में गोली लगी है, उसके परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले गए, वहां से उसे मेरठ रेफर किया गया है।
मृतक कर्मवीर के भाई बिजेंद्र उर्फ काला ने बताया कि कर्मवीर नलकूप का तार जुड़वा रहा था। उसी दौरान उसके तेहरे भाइयों ने झगड़ा कर दिया। इस दौरान लाइनमैन को भी धमकाया गया। आरोप है कि उसके ऊपर भी फायरिंग की गई, लेकिन उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में गोलियां चली है। इसमें छोटू पुत्र धर्मवीर को भी गोली लगी है। मौके से दो तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए है। एएसपी रणविजय सिंह, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और दोनों के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही है।