फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांची में खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर हत्या

पांची में खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर हत्या

Thu, 27 Jun 2019 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पांची में खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर हत्या
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में मंगलवार की रात में बेसहारा गोवंशीय पशुओं से खेत की रखवाली करने गए किसान की गला रेतकर हत्या कर दी। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से परिजनों की नोक झोंक हुई। एसपी के आश्वासन पर चार घंटे बाद परिजनों ने शव उठने दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पांची गांव निवासी अमर सिंह त्यागी का 30 वर्षीय बेटा अमित त्यागी खेती करता था। उसके भाई प्रमोद ने बताया कि मंगलवार की रात में करीब आठ बजे वह घर से खेत में बेसहारा गोवंशीय पशुओं को भगाने गया । जब वह देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। परिजन तलाश करते हुए खेत में पहुंचे तो सरकारी नलकूप के पास खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की । सूचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाने लगी, लेकिन परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। उन्होंने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। इस दौरान पुलिस से उनकी नोक झोंक भी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी रण विजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कई घंटे तक हंगामा किया और घटना के खुलासे की मांग की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही आरोपियों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा। बुधवार की सुबह पांच बजे के लगभग एसपी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से मृतक का मोबाइल, बाइक व जेब से रुपये भी बरामद हुई। मृतक के भाई प्रमोद ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में नजदीकी शामिल, दो टीम गठित
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि हत्या में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है। पुलिस की दो टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है। पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। प्रेम प्रसंग के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।

परिवार में मचा हुआ है कोहराम
चांदीनगर। मृतक अमित की शादी आठ साल पहले रचना से हुई । उनके कोई बच्चा नहीं है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी रचना का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक का मोबाइल खोल सकता है हत्या का राज
चांदीनगर। पांची में अमित त्यागी का मोबाइल हत्या का रोज खोल सकता है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा रही है। कई संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।


इसी तरह अशोक की भी हुई थी हत्या
चांदीनगर। पांची गांव में किसान की हत्या के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सात अगस्त 2014 में इसी मार्ग पर खेत पर पानी चलाने गए किसान अशोक की गला रेतकर हत्या की और अब उसकी तरह अमित त्यागी की भी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed