{"_id":"5d0e85a38ebc3e0a3936ef35","slug":"15612327874-baghpat-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गिरफ्तार किया साधु, अपहरण की फैली अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोघट (बागपत)। पुलिस ने छह दिन पहले हरियाणा के जिला पानीपत समालखा में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर 19 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। वह साधु का वेश धारण कर मंदिर में रह रहा था। सोशल मीडिया पर आरोपी साधु के अपहरण की अफवाह फैल गई। उसकी एक फोटो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने छह दिन पूर्व छपरौली निवासी ओमवीर उर्फ बाबा राकेश नाथ को बामनौली के हनुमान मंदिर से गिरफ्तार किया। उसने वर्ष 2001 में हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा में रामकिशन व सतीश हत्या की। पुलिस से बचने के लिए 19 साल से साधु का वेश धारण कर हापुड़ के जलालपुर गांव में मंदिर में रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। अब आरोपी बाबा राकेश नाथ के अपहरण की सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में लिखा हुआ कि गढ़मुक्तेश्वर के एक जमीदार ने बाबा राकेशनाथ का सुपारी देकर अपहरण कराया है। पोस्ट के बाद आरोपी बाबा का फोटो भी वायरल है। इसमें वह एक फौजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहा है। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर आरोपी बाबा के अपहरण की झूठी अफवाह फैली हुई है। वह जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।