{"_id":"5d0bdfc58ebc3e60c372d621","slug":"15610592542-baghpat-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलपुरा में सभासद के पति पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुगलपुरा में सभासद के पति पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। वार्ड पांच की सभासद के पति पर बुधवार की रात छह-सात युवकों ने जानलेवा हमला किया। लाठी-डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
मोहल्ला मुगलपुरा निवासी कलीम पुत्र करमूद्दीन ने बताया कि उसकी पत्नी सलमा वार्ड नंबर पांच से सभासद है। डेढ़ माह पहले मोहल्ले के ही कुछ युवकों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। समाज के लोगों ने उनका समझौता भी करा दिया था। इसी विवाद को लेकर छह-सात लोगों ने बुधवार की रात साढ़े आठे बजे के लगभग घर में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की। धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजनों ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसआई सोमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।