{"_id":"5d0bdcfb8ebc3e667f4c562f","slug":"156105854113-baghpat-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दूध व्यापारी से नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के पास ढिकौली-बंथला मार्ग पर बुधवार की रात में दूध व्यापारी से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
खैला गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि वह बाइक पर क्षेत्र में दूध सप्लाई करता है। बुधवार की रात में करीब नौ बजे वह रटौल गांव में दूध सप्लाई कर लौट रहा था। जब वह ढिकौली-बंथला मार्ग पर रटौल गांव के नाले के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर उससे 61 हजार रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर खेकड़ा पुलिस पहुंची और जंगल में बदमाशों की तलाश की। लेकिन वे हाथ नहीं आए। इस बारे में एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।