फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशनपुर बराल के सुनील की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

किशनपुर बराल के सुनील की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर बराल के सुनील की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव के सुनील की हत्या के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल निवासी सुनील पुत्र रणधीर का पत्नी से विवाद चल रहा था। 11 जून को सुनील ने घर के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ठंडे शर्बत का प्याऊ लगा रखा था। उसकी पत्नी ऋतु ने पांच लोगों के साथ मिलकर सुनील पर हमला बोल दिया था, उसकी पिटाई की गई। तख्त में सिर लगने से सुनील की मौत हो गई थी। मृतक के भाई धर्मेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी ऋतु, जितेंद्र, हनी निवासी किशनपुर बराल एवं साले पंकज, गोलू निवासी किरठल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा था। पुलिस ने शुक्रवार को ऋतु को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र व उसके बेटे हनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नामजद कराते हुए मृतक के साले पंकज व गोलू निवासी किरठल की लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दोनों को क्लीन चिट दे दी थी। पुलिस ने पकड़े गए पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed