{"_id":"5d0942958ebc3e2cc202405d","slug":"15608879441-baghpat-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति से नगदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपति से नगदी व जेवरात लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-पिलाना मार्ग पर सिखेड़ा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से नगदी व जेवरात लूट लिए और मारने की धमकी देकर भाग निकले। दंपती ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
लहचौडा गांव निवासी बिजेन्द्र मंगलवार की दोपहर अपनी पत्नी प्रीति के साथ बाइक से मवाना के सटला स्थित ससुराल जा रहा था। जब वे ढिकौली-पिलाना मार्ग पर सिखेड़ा गांव के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे दो हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन, कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित दंपती ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी, लेकिन सूचना के बाद पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि लूट की जानकारी नहीं मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।