फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने महिला शूटर से की छेड़छाड़

युवक ने महिला शूटर से की छेड़छाड़

Tue, 18 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
युवक ने महिला शूटर से की छेड़छाड़
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इतना नहीं उसके पिता के साथ भी धक्का मुक्की की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार परेशान है।

पीड़ित शूटर ने दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी 2019 को वह शूटिंग रेंज जौहड़ी में अभ्यास करने जा रही थी। तो गांव के ही सोनू जाटव ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट भी की। आरोपी ने थाने में शिकायत करने पर उसके भाई को मारने की धमकी दी, इसलिए उनकी पुलिस में शिकायत नहीं की। उसने घटना के बारे में घर में परिजनों को बताया। इसके बाद आरोपी रास्ते में अभद्रता करने लगा और धमकी देता कि यदि अपने घर जानकर बताया तो ठीक नहीं होगा। इस हरकत से परेशान होकर में उसने गांव छोड़कर मेरठ स्थित एक एकेडमी में बच्चों को अभ्यास कराने के साथ खुद भी प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। वह दो दिन पहले मेरठ से घर आ रही थी तो उसके साथ 14 जून को करीब 2-30 बजे बस स्टैंड जौहड़ी पर आरोपी ने गांव में छेड़छाड़ की। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी तो उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो 15 जून की रात में आरोपी ने उसके पिता के साथ भी धक्का मुक्की की। इस घटना के बाद पूरा परिवार परेशान है। पुलिस ने महिला शूटर की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन आरोपी हाथ नही लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed