फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा

फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत, हंगामा
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली रोड पर स्थित किचन सेट बनाने वाली फैक्टरी में काम करते समय एक मजदूर को करंट लग गया। फैक्टरी में काम करने वाले अन्य मजदूरों ने झुलसे मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने जांच कर मजदूर को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर मृतक मजदूर के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। इस संबंध में मृतक के पिता अजमल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहजाद (38) पुत्र अजमल किदवई नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह अपने छोटे भाई आजाद के साथ दिल्ली रोड पर स्थित किचन का सामान बनाने वाली एक स्टील फैक्टरी में मजदूरी करता है। बुधवार को फैक्टरी में बिजली का तार टूट गया और वह उसे ही ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। कंपनी के अन्य मजदूरों ने झुलसी अवस्था उसे सीएचसी में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन भी सीएचसी में पहुंचे और उन्होंने सीएचसी में हंगामा कर आरोप लगाया कि फैक्टरी मालिक की लापरवाही से घटना हुई है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सीएचसी में पहुंची और हंगामा कर रहे मजदूर के परिवार के सदस्यों को समझा - बुझाकर कर शांत किया। पुलिस ने कहा इस मामले की जांच कराई जाएगी और यदि फैक्टरी मालिक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस संबंध में मृतक मजदूर के पिता अजमल ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि फैक्टरी में करंट लगने से उनके बेटे की मौत हुई है। दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि फैक्टरी में करंट लगने से मजदूर की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed