फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाथ में हेलमेट थमाकर दौड़ा रहे वाहन

हाथ में हेलमेट थमाकर दौड़ा रहे वाहन

Wed, 12 Jun 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
हाथ में हेलमेट थमाकर दौड़ा रहे वाहन
बागपत। दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन लोग हेलमेट पहने बिना बेधड़क वाहन चला रहे है। ट्रैफिक पुलिस रोजाना चेकिंग करती है, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर असर नजर नहीं आ रहा है। बाइक सवार पीछे बैठी सवारियों को हेलमेट थमाकर बाइक दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लोग दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट जरूरी है। युवक-युवतियां और उम्रदराज लोग भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे है। नाबालिग भी बेधड़क वाहन चला रहे है। शहर में एक वाहन पर तीन से चार युवक बैठे देखे जा सकते है। यातायात पुलिस के सामने से युवक वाहन दौड़ा कर निकल जाते है। जनपद में चार माह पहले एसपी ने ई-चालान व्यवस्था लागू की थी। कुछ दिनों से ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के ऑन लाइन चालान किए, लेकिन नेट की धीमी स्पीड के कारण ई-चालान व्यवस्था भी धीमी हो गई। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं होने से दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सड़क हादसों में अधिकतर बाइक सवारों की मौत का कारण हेलमेट न पहनना होता है। यातायात पुलिस भी हेलमेट के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करती हैं, लेकिन कोई सुधरने को तैयार नहीं। यातायात पुलिस को नियमों का पालन कराने के लिए कोई ठोस कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन


वाहन चालक इन नियमों का करें पालन-
- दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें
- वाहन चलाते मोबाइल पर बात नहीं करें
- शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं
- तेज गति से वाहन नहीं चलाएं
- दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी न बैठें

बिना हेलमेट वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बागपत। सीओ ट्रैफिक दिलीप सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। हेलमेट खुद के लिए बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed