फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या

Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रेलवे क्रासिंग व बावली हाल्ट के बीच एक युवक ने शामली से बड़ौत आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, लेकिन परिजन इस घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
विज्ञापन

पिंकू (18) पुत्र ईश्वर बिजरौल गांव का रहने वाला है। रविवार को उसका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके पीछे लड़की का मामला बताया गया। परिजनों ने बताया कि पिंकू मंगलवार की सुबह छह बजे अपने खेत में आया। बाद में सूचना मिली की कि वह रेलवे ट्रक पर कटा पड़ा है और उसकी मौत हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शामली से बड़ौत जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही वहां से गुजरी, वह उसके आगे कूद गया । इसकी सूचना पुलिस को रेलवे कर्मचारी सुमन ने मीमो द्वारा दी, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में परिजनों ने कहा यह मामला संदिग्ध है। उसकी हत्या कर ट्रैक पर फेंका है, लेकिन पुलिस इससे आत्महत्या बता रही है। मृतक मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed