फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मीतली में रंजिश में युवक पर हमला, सीएचसी में भर्ती

मीतली में रंजिश में युवक पर हमला, सीएचसी में भर्ती

Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
मीतली में रंजिश में युवक पर हमला, सीएचसी में भर्ती
बागपत।
विज्ञापन

मीतली गांव में होटल पर खाने खाने गए युवक पर तीन-चार लोगों ने रंजिश को लेकर हमला बोल दिया। घायल के भाई ने होटल मालिक सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं पाबला गांव में भी खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो लोग घायल हो गए।
मीतली गांव निवासी संजय पुत्र विजयपाल ने बताया कि उसका भाई प्रवीण गांव में ही सुक्कन पुत्र रामवीर के होटल पर खाना खाने गया । होटल मालिक सहित चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। होटल संचालक पक्ष से रंजिश चल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। संजय ने आरोपी होटल मालिक सुक्कन, जितेंद्र, रामनिवास और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ क्षेत्र के पाबला गांव में खेत की डोल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के सुक्कन और दूसरे पक्ष के धनपाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed