फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने देसी शराब की 72 पेटी पकड़ीं

पुलिस ने देसी शराब की 72 पेटी पकड़ीं

Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने देसी शराब की 72 पेटी पकड़ीं
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से महेंद्रा पिकअप गाड़ी में लाई जा रही देसी शराब की 72 पेटी बरामद कीं। पुलिस ने गुराना के शराब माफिया को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया और शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में रविवार को प्रात: एसआई पंकज कुमार व पुलिस पार्टी को बिनौली रोड पर चेकिंग के लिए भेजा। उन्हें सूचना मिली की कि महेंद्र पिकअप में हरियाणा से तस्करी कर भारी मात्रा में देसी शराब लाई जा रही है। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने पिकअप महेंद्र को रोकना चाहा तो बिनौली रोड फाटक के नजदीक उसमें से तीन व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने इनमें एक को मौके पर पकड़ लिया। पकड़ा गया संजय पुत्र दयानंद गुराना गांव का है और शराब तस्कर है। इस मामले में एसआई पंकज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई और पिकअप महेंद्र को सीज कर गाड़ी से मिली 72 पेटी देसी शराब को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शराब तस्कर पर 23 मुकदमे दर्ज
बड़ौत। पकड़ा गए शराब माफिया संजय पर डकैती, कातिलाना हमला, पुलिस मुठभेड़, 25 आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, आबकारी एक्ट अधिनियम, धोखाधड़ी समेत बड़ौत थाने पर 23 मुकदमे दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed