फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकर्स ने टटीरी में व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन छीनी

बाइकर्स ने टटीरी में व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन छीनी

Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाइकर्स ने टटीरी में व्यापारी की पत्नी से सोने की चेन छीनी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के मैन बाजार में दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वारदात के बाद व्यापारियों ने पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी व्यापारी दिनेश कुमार जैन ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे के लगभग उसकी पत्नी अंजली देवी घर से रेलवे रोड बाजार में व्यापारी शिखर चंद जैन के घर में चल रही पूजा अर्चना में शामिल होने जा रही थी। जब वह व्यापारी की दुकान के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग निकले। इस दौरान महिला सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो गई। दिन दहाड़े व्यापारी की पत्नी से सोने झपटने की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

घटना स्थल पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस चौकी पास में होते हुए भी बदमाश बेखौफ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाश दिन दहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देकर पुलिस चौकी के सामने से भाग निकलते हैं और पुलिस देखती रह जाती है। व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा ने पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की मांग की । दूसरी तरफ एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed