{"_id":"5cfd5a98bdec2207680ed33f","slug":"15601076655-baghpat-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबस पुलिस, बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेबस पुलिस, बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुलिस क्राइम कंट्रोल के लाख दावे करें, लेकिन हकीकत इसके उलट है। साल 2019 के पहले पांच महीने में ही अपराध बढ़ा है। पुलिस इनामी बदमाशों को जरूर दबोच रही है, लेकिन अपराध का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। लूट, हत्या, चोरी की वारदातों से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस वारदात को एक या दो दिन तक तेजी बरतती नजर आती है, लेकिन इसके बाद सुस्त रफ्तार से जांच चलती है। बड़ौत में हैवल्स शोरूमकर्मी विक्रम की हत्या के बाद परिजनों ने कई दिनों तक हंगामा प्रदर्शन किया गया। हालात ऐसे बने कि एडीजी प्रशांत कुमार को वारदात के खुलासे के दिन खुद मौजूद रहना पड़ा। कईं बार थानों में एफआईआर के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को आदेश देना पड़ता है।
सात लाख की लूट, नतीजा ढाक के तीन पात
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में विद्युत कर्मचारियों से हुई सात लाख रुपये की लूट का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। इसके अलावा दुकानों व मकानों में हो रही चोरी की कई वारदातें अनसुलझी हैं।
महिलाएं भी उतरी अपराध के मैदान में
बागपत। जिले की कई आपराधिक वारदातों में महिलाएं भी शामिल रही हैं। धनौरा सिल्वरनगर में अप्रैल माह में बीए की छात्रा खुशबू ने सतपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुशबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हेवा गांव में 25 मई को बेटी निशा ने अपने प्रेमी मुकुल निवासी मवीकलां थाना बालैनी को चार लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पिता अजीत सिंह की हत्या करा दी थी।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में आपराधिक घटनाएं :
हत्या- 30
लूट- 18
चोरी- 166
गोकशी- 5
भ्रष्टाचार- दो
आईटी एक्ट- 12
नोट- यह 30 मई तक के आंकड़े हैं।
वर्ष 2018 में आपराधिक घटना-
हत्या- 18
लूट- 15
चोरी- 158
गोकशी- 9
भ्रष्टाचार- 4
आईटी एक्ट- 18
सीओ करेंगे अपने सर्किल में गश्त- एएसपी
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है। थाना प्रभारियों के अलावा सीओ अपने सर्किल में गश्त करेंगे। लिंक मार्गों पर पुलिस सादे कपड़ों में गश्त करेगी। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।